Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, मार्च माह में ही गर्मी से छूटने लगे पसीने

त्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी सुबह से ही चटक धूप निकल गई है। इसके साथ ही तापमान में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी सुबह से ही चटक धूप निकल गई है। इसके साथ ही तापमान में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। होली से पहले ही लोगों के गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। मैदानी क्षेत्र में घरों पिछले दो तीन दिन से पंखे चालू हो गए हैं। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में मौसम जरूर सुहावना बना हुआ है।
गर्मी की स्थिति ये है कि दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। मार्च अभी आधा भी नहीं गुजरा है और प्रदेश में तापमान कुलांचे भरने लगा है। पिछले एक सप्ताह में पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मैदानों में तपिश बढऩे के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है।
मैदानों में जहां पारा 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिसके अगले कुछ दिनों में 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम पारा भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। चटख धूप खिलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है। जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने के आसार हैं। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान देहरादून में 30.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल 16 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में गर्मी और अधिक बढ़ेगी।