थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम में तैनात महिला एएसआइ को गोली मारकर किया घायल, फिर खुद को उड़ाया
पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे थाना प्रभारी का किसी बात को लेकर वहां तैनात महिला एएसआइ से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने एएसआइ को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे थाना प्रभारी का किसी बात को लेकर वहां तैनात महिला एएसआइ से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने एएसआइ को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही गोली से खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की है। यहां एक पुलिस कंट्रोल रूम में थाना प्रभारी ने महिला अधिकारी रंजना को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार दी। घटना रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। एडिशनल कमिश्नर और क्राइम ब्रांच डीसीबी नैमिष अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। घायल महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एमबाय हॉस्पिटल भेजा गया है। टीआई का नाम हाकमसिंह पवार है, जो पहले खुड़ैल थाना प्रभारी थे।इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इंदौर में कंट्रोल रूम के पास यह घटना हुई है। इसमें एक टीआई, जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है। वह इंदौर आए थे। यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ उनका विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने ASI पर गोली चलाई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है। किस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ और क्या घटनाक्रम रहा, यह पता किया जा रहा है। भोपाल में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। इस घटना से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



