Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

चारधाम यात्रियों को परेशान कर रहा था सिपाही, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, किया गया सस्पेंड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों को परेशान कर रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी के आदेश पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों को परेशान कर रहे एक सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी के आदेश पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। इस सिपाही का वीडियो यमुनोत्री यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों ने सोशल मीडिया में अपलोड किया था। मामला डीजीपी अशोक कुमार तक पहुंचने पर उन्होंने एसपी को जांच के आदेश दिए थे। जांच में एक सिपाही की संलिप्तता सामने आई। सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में डीजीपी ने पूरे उत्तराखंड के पुलिस प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। चेतावनी दी कि यदि कोई वेबजह चारधाम यात्रियों, पर्यटकों को परेशान करते हुए पाया गया या कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी की ओर से यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।
जाँच में वीडियो कानि 113 नागरिक पुलिस अंकुर चौधरी, थाना बड़कोट का पाया गया। उसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है। चाराधाम यात्रा के दौरान पुलिस “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य कर रही है। यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।