Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में थमा नहीं है बारिश का क्रम, आज से तीन सितंबर तक कई जिलों में यलो अलर्ट, तापमान में रहेगा उतार चढ़ाव

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। अभी एक सप्ताह तक बारिश रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आज से लेकर तीन सितंबर तक कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, इसमें ज्यादा बारिश पर्वतीय जिलों में होगी। मैदानों में कहीं कहीं बारिश का असर देखा जा सकता है। बारिश और तेज धूप के बीच तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल आगामी सात दिन तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
मंगलवार 30 अगस्त की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई। हालांकि कहीं कहीं बादल भी छाए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर और मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की संभावना के मद्देनजर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 31 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। एक सितंबर तक पर्वतीय इलाकों में मैदानों की तुलना में कुछ अधिक बारिश हो सकती है। दो और तीन सितंबर को राज्यभर में बारिश की संभावना है। ऐसे में आज से लेकर तीन सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश तेज बौछार के साथ हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 30 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब था। इसके अब स्थिर रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। बुधवार 31 अगस्त से लेकर छह अगस्त तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।