Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच पिंक बॉल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, 100 फीसद दर्शकों से भरा जाएगा स्टेडियम

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाना है। ये मैच डे नाइट होगा, दो दोपहर दो बजे से शुरू होना है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 12 मार्च से बेंगलुरु में पिंक बॉल से खेला जाना है। ये मैच डे नाइट होगा, दो दोपहर दो बजे से शुरू होना है। इस मैच के लिए पहले 50 प्रतिशत फैंस को मैदान पर जाकर मैच देखने की अनुमति थी, मगर अब कर्नाटका स्टेट एसोसिएशन ने इसमें बदलाव किए हैं। सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब बेंगलुरु टेस्ट में 50 की जगह 100 प्रतिशत फैंस को अनुमति देने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है। साल 2020 के बाद जब से कोरोना महामारी आई है तब से पहली बार कोई टेस्ट मैच दर्शकों की 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खेला जाएगा।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने पूरी 100 फीसदी क्षमता में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दे दी है। ऐसे में अब विराट कोहली के फैन के लिए मजे की बात ये है कि जो भी उनके 100वें टेस्ट मैच का मजा नहीं ले सके वे अब उन्हें उनके 101 में मैच में खेलते हुए देख सकेंगे। क्योंकि विराट कोहली के लिए बैंगलोर का मैदान उनके घरेलू मैदान की तरह ही माना जाता है। आईपीएल में विराट बेंगलुरू से खेलते हैं और बैंगलोर के दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह टेस्ट अपने आप में यादगार होने जा रहा है। बेंगलुरू में काफी दिनों के बाद में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है।
अगर सीरीज की बात करें तो भारत ने दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच मोहाली में अपने नाम कर लिया था। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने शानदार 175 रनों की नाबाद पारी खेली और गेंदबाजी में 9 विकेट अपने नाम किए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।