Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दो नवंबर से खुलेंगे दसवीं और 12वीं के लिए स्कूल, अधिकारी करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड में प्रदेश सरकार के आदेश के बाद अब दो अक्टूबर से दसवीं और 12 वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। स्कूल खोलने से पहले अधिकारी कोविड की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को निरीक्षण करेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी की देखरेख में विद्यालयों का निरीक्षण होगा। एडीएम बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि देहरादून जनपद में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत स्कूलों की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय आवासीय हैं, ऐसे विद्यालयों के स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्कूल खोले जाने से पूर्व जिला प्रशासन को लिखित आवेदन करना होगा। जिसका भौतिक निरीक्षण मौका मुआयना शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि विद्यालय के पठन-पाठन के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सारे इन्तजामात सही है या नहीं।
उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर विद्यालय का निरीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से विद्यालयों के संचालन की व्यवस्था के लिए उन्हे तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है। उन्होंने सभी आवासीय विद्यालयों के प्रबन्धकों को स्कूल खोले जाने के लिए लिखित आवेदन पत्र यथाशीघ्र जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि समयबद्धता के साथ विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य संचालित हो सके।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।