Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

यूपी में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज, बाबाजी की ब्रेकिंग न्यूज, शतक पूरा होने में एक कम

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में आरोप प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है। आरोपों की सबसे ज्यादा लड़ाई बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही चल रही है। दोनों ही दल एक दूसरे पर अपराधिक छवि के लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में आरोप प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया है। आरोपों की सबसे ज्यादा लड़ाई बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही चल रही है। दोनों ही दल एक दूसरे पर अपराधिक छवि के लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तेज हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर आपराधिक छवि के लोगों को टिकट देने पर तंज कसा है।
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बीजेपी आपराधिक छवि वाले लोगों को अंधाधुंध टिकट दे रही है और इस क्रम में वह शतक से एक कदम ही दूर है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कियाी है कि-बाबा जी की ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी। अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है।

राज्य में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को चुनावों में टिकट देने के मामले में दोनों दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बतौर सपा अध्यक्ष बीजेपी ऐसे 99 लोगों को विधान सभा चुनाव में टिकट दे चुकी है, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की सात सूची जारी कर चुकी है। 28 जनवरी को भी बीजेपी ने चौथे और पांचवें चरण के लिए कुल 91 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था, जिसमें सभी मंत्रियों को टिकट दिया गया है।