Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देखें वीडियोः गांव में पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने जताई ऐसे खुशी, महिलाओं ने किया सामूहिक नृत्य, काटा गया बकरा, सामूहिक भोज का आयोजन

गांव में सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने बकरा काटा और सामूहिक भोज का आयोजन किया। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया।

गांव में सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने बकरा काटा और सामूहिक भोज का आयोजन किया। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। अभी फिलहाल पहाड़ों की कटिंग करके सड़क ही गांव में पहुंची है। इसके साथ ही ठेकेदार ने अपना बोलेरो वाहन भी गांव तक पहुंचाया। अभी सड़क के पक्का होने के लिए डामरीकरण आदि का कार्य पूरा होना है।

ये घटना आज पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल विकास खंड के अन्तर्गत नावेतल्ली गांव की है। यहां कई दिनों से सड़क का इंतजार हो रहा था। इस सड़क का उद्घाटन विगत वर्ष 25 दिसंबर 2021 को लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने किया था। कटिंग के बाद आज नावेतल्ली में द्वारी – भौन सड़क करीब 2.6 किलोमीटर पूरी हो गई है। साथ ही लोगों का सड़क का सपना भी पूरा हुआ।

सड़क के गांव तक पहुंचने पर जश्न का माहौल हो गया। इस खुशी के पल को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में ईमानदारी से लगे जेसीबी, पोकलैड मशीन चालक, मुन्शी, ठेकेदार, सुपरवाइजर के स्वागत में सामूहिक भोज का आयोजन किया। इस सामुहिक भोज के लिए बकरा काटा गया। भुटवा, कलेजी, कचमोली, सुर्रा, भात, सब्जी आदि को विशेष रूप से परोसा गया।

अब तक इस गांव की पहचान बहुत ही दुर्गम व कठिन रास्तों से थी। इस पल को यादगार बनाने के लिए गांव में टैंट लरगाया गया। ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। महिलाओं ने सामूहिक लोकगीत थड्या, चौफला आदि गाए। इस मौके पर दान सिंह पटवाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, चमन सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, दीनदयाल सिंह रावत, गुड्डा सिंह, थान सिंह रावत, दिक्का देवी, हीरा देवी, मनोती देवी आदि थे।
रिपोर्ट- प्रभुपाल सिंह रावत, ग्राम नावेतल्ली, रिखणीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।