Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से आधे हुए स्वस्थ, धीरे धीरे घट रहा रिकवरी रेट, तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं, लगातार तीसरे दिन किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। नए संक्रमित मामूली हैं, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या भी कम है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं, लगातार तीसरे दिन किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। नए संक्रमित मामूली हैं, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या भी कम है। ऐसे में रिकवरी रेट धीरे धीरे घट रहा है। शुक्रवार 19 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 18 नवंबर को 12 नए संक्रमित मिले थे। बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना से मुक्त हैं। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 994 केंद्रों में 38332 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.19 Health Bulletin
अब तक कुल 7404 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344084 हो गई है। इनमें से 330337 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 179 से बढ़कर 184 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7404 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 से घटकर 96 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।