Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जारी रहेगा बारिश का दौर, 23 मई को मैदानों में भी हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों में बारिश का हल्का फुल्का दौर चल रहा है। वहीं, मैदानी इलाके गर्मी से तपने लगे हैं। फिलहाल 22 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद 23 मई से मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 19 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
20 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद 23 मई को राज्य के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में होने वाली बारिश और 23 मई को राज्य के अन्य जिलों में भी होने वाली बारिश से मैदानी जिलों में तापमान में कमी आने की संभावना कम ही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
19 मई की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 20 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 21 मई से लेकर 23 मई तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 24 मई से तापमान गिरेगा। इस दिन अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, 25 मई को अधिकतम 31 और न्यूनतम 20 डिग्री, 26 मई को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तापमान रह सकता है। इस बीच 22 से 26 मई तक देहरादून में बादल रहेंगे। 25 और 27 मई को बारिश भी हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।