Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

टेस्ट में पूछा सवाल, चांद में पहला कदम किसने रखा, बच्चे ने दिया जवाब-बाहुबली, टीचर ने दिए दोगुने नंबर

सवाल का जवाब बच्चे ने कुछ ऐसे अंदाज में दिया कि पढ़कर सब समझेंगे कि बच्चे को नंबर नहीं मिलेंगे। फिर भी वह इस जवाब के दोगुने नंबर ले गया।

इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रही है। ये फोटो स्कूली बच्चे के टेस्ट की उत्तर पुस्तिका के पन्ने की है। इसमें जो सवाल पूछा गया, उसका जवाब बच्चे ने कुछ ऐसे अंदाज में दिया कि पढ़कर सब समझेंगे कि बच्चे को दोगुने नंबर नहीं मिलेंगे। फिर भी वह इस जवाब के नंबर भी ले गया। सवाल भी बच्चों के लिए कठिन था और जवाब भी उसने इस अंदाज में दिया कि उत्तर पुस्तिका पढ़ने वाला भी हैरान हो जाए।
सोशल मीडिया पर एग्जाम में दिया गया एक बच्चे का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। जिसके जवाब को जानने के बाद लोग उस बच्चे के दिमाग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एग्जाम पेपर वायरल हो रहा है। इसे आइपीएस रूपीन शर्मा ने ट्विटर में अपनी पोस्ट में भी डाला है। इसमें एक सवाल लिखा है कि- चांद पर कदम रखने वाला पहला व्यक्ति कौन था ? इस पर बच्चे ने जवाब में लिखा- बाहुबली। खास बात तो ये है कि इस जवाब के लिए टीचर ने बच्चे को दोगुने नंबर भी दे दिए हैं। अब आप सोट रहे होंगे कि ये कैसा मजाक है। लेकिन ये मजाक बिल्कुल नहीं, बल्कि सच है।
बच्चे ने उत्तर में लिखा बाहुबली। फिर कोष्ठ में इस प्रकार लिखा। (बाहु=Arm, बली=Strong)। पढ़ गए न चक्कर में। पांच नंबर के इस सवाल में टीचर ने उसे पांच में से दस नंबर दिए। साथ ही लिखा कि इसमें पांच नंबर लॉजिक के हैं। आप ही देख लीजिए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *