Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

बारात की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 16 लोग घायल

पौड़ी जिले से गाजियाबाद लौट रही बारात की मिनी बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। बस में कुल 21 यात्री सवार थे।

पौड़ी जिले से गाजियाबाद लौट रही बारात की मिनी बस के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। बस में कुल 21 यात्री सवार थे। ये हादसा गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा में पौड़ी जिले में शंकरपुर चौकी से कुछ दूर मारचूला के करीब हुआ। घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पौड़ी से बारात की मिनी बस गाजियाबाद लौट रही थी। इस दौरान हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि मिनी बस अदालीखाल धूमाकोट से नंन्दगांव गाजियाबाद को जा रही थी। शंकरपुर चौकी (पौड़ी गढवाल) चेक पोस्ट से करीब एक किलोमीटर आगे मरचूला की तरफ चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब सौ मीटर गहरी खाी में जा गिरी। हादस में मौके पर लड़के की बुआ की मौत हो गई। वहीं रामनगर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से दूल्हे का भाई भी बताया जा रहा है। घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि बीती गुरुवार को नंदगांव गाजियाबाद से बरात अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल गई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौटा। शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस यूपी 14 जेटी 5234 का चालक अशोक पुत्र जगन्नाथ निवासी गड़ीगांव पांच नंबर भट्टा गाजियाबाद नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बरातियों से भरी बस करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सल्ट पुलिस व आइटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शारदा देवी पत्नी वाश्वानंद भारद्वाज निवासी बी-377 लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद (उप्र) ने दम तोड़ दिया। यह लड़के की बुआ बताई जा रहीं। वहीं राकेश शर्मा दूल्हे का भाई पुत्र किशोर शर्मा सल्ट व सरिता पत्नी रमेश नलाईगांव की रामनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हाईवे तक लाया गया। पुलिस व आइटीबीपी जवानों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर अन्य घायलों को रामनगर राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।
ये हैं घायल
अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ललपा तल्ला, संजय शर्मा व विजय शर्मा पुत्र आनंद बल्लभ शर्मा, उसकी मां मधु शर्मा, सुमन पत्नी समय शर्मा निवासी अमिथा गांव, दर्शनी पत्नी किशोर चंद्र शर्मा, रेनू ध्यानी पत्नी विनोद ध्यानी निवासी पौड़ी गढ़वाल, गीतिका देवी निवासी धौलेना, अमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, प्रकाश व प्रमोद भारद्वाज पुत्र बाश्वानंद भारद्वाज निवासी झड़गांव, मुकेश तिवाड़ी पुत्र मथुरादत्त तिवाड़ी निवासी वलमरा तामाढौन, विनोद ध्यानी पुत्र आनंद ध्यानी निवासी सतोटिया बीरोंखाल, आनंद ध्यानी पुत्र रामचरण ध्यानी निवासी ढंगलगांव खालीडोडा पौड़ी, महेंद्र पुत्र दीप चंद्र निवासी राजस्थान तथा प्रमोद पुत्र कुशाल माठी।