Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में आज से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, प्रदेश में गरमी से मिलेगी निजात

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क होने से तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ है। अब एक बार उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क होने से तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ है। अब एक बार उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है। इससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों में जहां चटख धूप खिली है, वहीं आज से पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। इससे अगले तीन चार दिन में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। गर्जन, ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। राज्य में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चलने की संभावना है। ऐसे में कटी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही आंधी के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
14 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। 15 अप्रैल को इन्हीं इलाकों में बारिश का क्रम कुछ तेज हो सकता है। इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तीन दिन बारिश की संभावना के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।