Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

मंदाल घाटी के लोगों ने पैदल मार्च कर किया जंगलात चौकी रथुवाढाब का घेराव, जानिए कारण

पौड़ी जिले में रिखणीखाल के मंदाल घाटी के दर्जनों गांवों के लोगों ने आड जंगलात चौकी रथुवाढाब की तरफ पैदल मार्च किया। चौकी पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन के साथ ही वन विभाग के रेंज कार्यालय का घेराव किया। कारण है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है। ऐसे में ग्रामीण उन्हें गुलदार के आतंक से निजात करने की मांग कर रहे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विदित हो कि एक हफ्ते से रिखणीखाल प्रखंड का समूचा इलाका मंदाल घाटी, पैनो घाटी बाघ के दहशत से भयभीत है। एक सप्ताह पहले ग्राम जुई, पापड़ी, अमडंडा, पडियारा पाणी आदि में कई स्थानों पर पांच गुलदार टहलते देखे गये। उसके दो तीन दिन बाद ग्राम डला निवासी बीरेन्द्र सिंह मिस्त्री को घर के पास ही बाघ ने गेंहू की कटाई करते समय अचानक हमला बोल दिया। तथा घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। बामुश्किल लोगों ने बाघ के चंगुल से क्षत विक्षत शव बरामद किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज पूर्व ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल पिंकी नेगी के आह्वान व नेतृत्व में दर्जनों गांवों के लोग इकठ्ठा होकर वन विभाग चौकी रथुवाढाब प्रदर्शन के लिए पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों के हाथ में तख्तियां थीं, जिन पर अनेक नारे लिखे थे। जैसे- बाघों के आतंक का अन्त, जनता चाहती है तुरन्त। इस विरोध प्रदर्शन व घेराव में जिला पंचायत सदस्य कर्तिया विनयपाल सिंह नेगी सहित समीपवर्ती गाँव के लोग जैसे रथुवाढाब, कर्तिया, नौदानू, कुमाल्डी, बंजा देवी, कालिन्कौ, ज्वालाचौड, गजरजाल, झर्त, ढिकोलिया आदि दर्जनों गांवों के लोग शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया।