Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मालिक ने दिखाया जादू, तोते के उड़ गए होश, लगा चीखने चिल्लाने, देखें मजेदार वीडियो

जादू देखकर कई बार इंसान घबरा जाते हैं, लेकिन पक्षियों पर भी ऐसा ही असर होता है। ये आप इस खबर में दिखाई जाने वाली वीडियो में देख सकते हैं।

जादू देखकर कई बार इंसान घबरा जाते हैं, लेकिन पक्षियों पर भी ऐसा ही असर होता है। ये आप इस खबर में दिखाई जाने वाली वीडियो में देख सकते हैं। इसमें मालिक की ओर से दिखाए गए जादू से तोते के होश उड़ जाते हैं। वह चीखने चिल्लाने लगता है। तोता एक ऐसा प्राणी है, जो कुछ भी बोलना आसानी से सीख लेता है। वह इंसान की आवाज की नकल उतारता है। भले ही उसका मतलब उसे समझ ना आए।
कुत्ते या अन्य प्राणियों की तरह तोता भी यही चाहता है कि उसका मालिक नजर के सामने रहे। यदि मालिक नजर से ओझल हो या फिर कहीं जाए तो पालतू पशु और पक्षी भी बेचैन होने लगते हैं। सोशल मीडिया में एक तोते का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने पालतू तोते को जादू दिखाता नजर आ रहा है। इस बीच जादू देखते ही तोते के होश उड़ जाते हैं।

वीडियो में भी एक शख्स अपने तोते के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है।शख्स अपने पालतू तोते को जादू की एक ट्रिक दिखाता है। सबसे पहले शख्स अपने तोते के सामने हाथों में एक चादर लिए खड़ा रहता है। वह चादर को हवा में लहराकर नीचे करता है और तोते उसे देखता है। ऐसा दो से तीन बार करने के बाद, शख्स अचानक साइड से खुले गेट की मदद से चादर गिराते ही वहां से निकल जाता है। यानी कि वह गायब हो जाता है। जब चादर गिरती है तो तोते को उसका मालिक दिखाई नहीं देता। बीच तोता तेजी से जोर-जोर से चीखने लगता है। एक दिन पहले इंस्टाग्राम में शेयर किए गए इस वीडियो को 47 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।