Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

उत्तराखंड में आप के अल्पसंख्यक मोर्चा में किया गया संगठन का विस्तार, कई को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार का क्रम जारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर युनुस चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी आजाद अली ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुमोदन के बाद प्रदेश कार्यालय में नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार का क्रम जारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर युनुस चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी आजाद अली ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुमोदन के बाद प्रदेश कार्यालय में नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा में 30 लोगों को प्रदेश महासचिव संगठन, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी, प्रदेश संगठन सचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत जिलाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारियां दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
इकराम मलिक को प्रदेश महासचिव संगठन, रिहाना परवीन को प्रदेश उपाध्यक्ष, बरीश अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, अमजद उस्मानी प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद फुरकान मसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरदयाल सिंह खैरा प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद कादिर प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहसीन प्रदेश मीडिया प्रभारी, शहजाद अली प्रदेश संगठन सचिव, रिजवान खान प्रदेश संगठन सचिव, इस्लाम अंसारी प्रदेश संगठन सचिव, सरफराज प्रधान प्रदेश संगठन सचिव, अमजद इलाही प्रदेश सचिव, अदनान खान प्रदेश सचिव, इकबाल टगाला प्रदेश सचिव, मुस्तकीम अहमद प्रदेश सचिव, आयशा खान प्रदेश सचिव, जसवीर सिंह दुर्गापुर प्रदेश सचिव, सुखदीप सिंह प्रदेश सचिव, महबूब हुसैन चौधरी प्रदेश सचिव, शादाब कमाल प्रदेश सचिव, सलीम अंसारी प्रदेश सचिव, जुल्फीकार अली प्रदेश सचिव, नाजिम सूफी प्रदेश सचिव, कासिम चौधरी जिलाध्यक्ष पछवा दून देहरादून, भजन सिंह जिलाध्यक्ष परवादून देहरादून, मुनीर आलम जिलाध्यक्ष हरिद्वार, मोहम्मद सुफियान जिला अध्यक्ष रुड़की, रईस परवाना जिलाध्यक्ष काशीपुर और शाह बुरहान को जिलाध्यक्ष नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर किया सम्मानित
इस दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष युनुस चौधरी और प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे लोग उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर में प्रचार और प्रसारित करेंगे। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी रतूड़ी, डिंपल, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद, प्रदेश प्रवक्ता विजय पंवार और कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।