Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

विपक्ष ने बनाया निशाना, हरकत में आई धामी सरकार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड में धामी सरकार पर इस समय विपक्षी दलों ने खनन को लेकर निशाना साधा हुआ है। कांग्रेसी तो हर बयान में सीएम को खनन प्रेमी बता रहे हैं।

उत्तराखंड में धामी सरकार पर इस समय विपक्षी दलों ने खनन को लेकर निशाना साधा हुआ है। कांग्रेसी तो हर बयान में सीएम को खनन प्रेमी बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने देहरादून ऋषिकेश को जोड़ने वाले रानीपोखरी पुल के ध्वस्त होने की वजह भी अवैध खनन बताई। आरोप है कि उत्तराखंड में खनन माफियाओं का राज है।  ऐसे में अब सरकार भी हरकत में आ गई और मुख्य सचिव ने खनन को लेकर सख्त आदेश जारी किए।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य के अन्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाए जाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एवं समस्त जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।