देश में कोरोना के दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से कम, उत्तराखंड में भी राहत
देश में कोरोना का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत है। सोमवार चार अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 913 नए केस सामने आए। इस अवधिक में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब कोविड के कुल मामलों की संख्या 43, 029,044 हो गई। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 12,597 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1316 लोग ठीक हुए। वहीं अब तक कुल 42,495,089 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 521,358 लोगों की मौत हो चुकी है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार तीन अप्रैल को कोविड-19 के 1,096 नए केस और 81 लोगों की मौत, शनिवार दो अप्रैल को कोविड-19 के 1,260 नए केस और 83 लोगों की मौत, शुक्रवार एक अप्रैल को कोरोना के 1335 नए केस और 52 लोगों की मौत, गुरुवार 30 मार्च को कोविड-19 के 1225 नए केस और 28 लोगों की मौत, बुधवार 30 मार्च को कोरोना के 1233 नए केस और 31 लोगों की मौत, मंगलवार 29 मार्च को कोरोना के 1,259 नए मामले और 35 लोगों की मौत, सोमवार 28 मार्च को कोविड-19 के 1270 नए केस और 31 लोगों की मौत, रविवार 27 मार्च को कोविड-19 के 1,421 नए केस और 149 लोगों की मौत, शनिवार 26 को कोविड-19 के 1,660 नए केस और 4100 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नहीं हुई किसी की मौत
उत्तराखंड कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई है। वहीं, किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार तीन अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन शनिवार शनिवार दो अप्रैल दो नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 340 केंद्रों में 1454 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.04.03 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7692 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92178 हो गई है। इनमें से 88505 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 187 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7692 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 274 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



