Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्राफिक एरा में इंजीनियरिंग के नए सत्र का आठ अगस्त से हो जाएगा आगाज

ग्राफिक एरा में विश्वविद्यालय में आठ अगस्त को इंजीनियरिंग के नये शैक्षिणिक सत्र का आगाज हो जाएगा। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भावी इंजीनियरों के स्वागत एवं उन्हें जिंदगी के अगले अहमतरीन पड़ाव के लिए तैयार करने के लिए कई दिन चलने वाले कार्यक्रम कल शुरू हो जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्कूलों की चाहरदीवारी से बाहर की दुनिया में पहला कदम रखने को बेताब युवाओं में जिंदगी के इस बदलाव को लेकर बहुत जोश है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश के सौ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में लगातार तीसरी बार शामिल किए जाने और 55 वीं रैंक मिलने के बाद युवाओं में यहां पढ़ने की ललक बहुत बढ़ गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टाइम्स की वर्ल्ड रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय को 301 से 400 के रैंकिंग बैंड पर रखे जाने और एशिया में 159वीं रैंक तथा नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने और प्लेसमेंट के शानदार कीर्तिमान के बाद ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देश के अधिकांश राज्यों और कई अन्य देशों के युवाओं की पसंद बन गयी है। इसके साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी बीटेक में 84.88 लाख रुपये के पैकेज समेत अपनी विशेषताओं के कारण युवाओं को आकर्षित कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन दोनों विश्वविद्यालयों के देहरादून स्थित मुख्यालय और हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल व हल्द्वानी परिसरों में कल इंजीनियरिंग के नये शैक्षिणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए कुलपति के संबोधन और फैकल्टी से परिचय कराने के साथ ही पहले दिन ग्रुप एलोकेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ये कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *