Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, टूट कर गिर रहा है बर्फ का पहाड़, इस घटना में सात छात्र सहित 11 लोग हुए थे घायल

बर्फ का पहाड़ जब टूटकर गिरने लगा तो एक व्यक्ति ने हिम्मत कर वीडियो बनाई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जैसे जैसे पहाड़ की बर्फ एक जलजले के रूप में नीचे की तरफ आने लगी, तो वीडियो बनाने वाले ने भी दौड़ लगा दी।

बर्फ का पहाड़ जब टूटकर गिरने लगा तो एक व्यक्ति ने हिम्मत कर वीडियो बनाई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जैसे जैसे पहाड़ की बर्फ एक जलजले के रूप में नीचे की तरफ आने लगी, तो वीडियो बनाने वाले ने भी दौड़ लगा दी। ऐसे में आगे की वीडियो में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 30 मिनट तक बर्फ का पहाड़ टूटने की घटना के दौरान सात छात्र सहित 11 लोग घायल हुए हैं।
यह वीडियो नेपाल के मस्टैंग जिले का है। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। घायलों में से अधिकांश स्थानीय स्कूल के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि हिमस्खलन तुकुचे पर्वत से हुआ। हादसे में जनदर्शन अमरसिंह हाईस्कूल चपेट में आ गया। इस दौरान स्कूल में क्लास चल रही थी। जैसे ही सबको पहाड़ के गिरने की जानकारी मिली तो भगदड़ मची और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों की चीखें सुनी जा सकती हैं और कई अन्य लोगों को कवर के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो 14 नवंबर को @mountaintrekking द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो में यह दृश्य डरा देने वाला लगता है। वीडियो को शूट करने वाला व्यक्ति भी बाद में डर के मारे भागने लगता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।