Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दो बच्चों की मां को दस साल छोटे युवक से हुआ प्यार, पति को छोड़ प्रेमी से शादी को अड़ी, फिर हुआ ऐसा

दो बच्चों की मां को इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह अपने से दस साल छोटे युवक को ही दिल दे बैठी। परिवार वालों को जब इसका पता चला तो महिला प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

दो बच्चों की मां को इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह अपने से दस साल छोटे युवक को ही दिल दे बैठी। परिवार वालों को जब इसका पता चला तो महिला प्रेमी से शादी करने और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस से जब मामला नहीं सुलटा तो प्रेमी और पति दोनों का ही चालान कर दिया। साथ ही महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
घटना नैनीताल जिले के लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय एक महिला 22 वर्षीय प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और उसके साथ विवाह करने की जिद करने लगी। इस बीच महिला के पति व युवक के बीच विवाद भी हुआ। पुलिस ने पति और प्रेमी के खिलाफ खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को वन स्टाप सेंटर भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, वीआईपी गेट के वर्मा कालोनी निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी की पड़ोस के गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक सुनील शर्मा से आंखें लड़ गई। महिला की आठ वर्षीय पुत्री व सात वर्ष का पुत्र है।प्यार परवान चढ़ने लगा तो महिला युवक से शादी करने की जिद करने लगी और महिला के प्रेम में अंधा हो चुका सुनील भी शादी को तैयार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला के पति को जब इस बात की भनक लगी तो उसने आनन-फानन में यह खबर महिला के खैरानी बिंदुखत्ता स्थित मायके वालों को बताई। इसके बाद महिला के माता-पिता अन्य संबंधि कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद महिला भी अपने प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में महिला का पति व प्रेमी सुनील शर्मा झगड़ने लगे। महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। विवाद को बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को रात्रि में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।