Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 7, 2026

मां ने दिया खाना तो बेटे ने फेंक दिया, कुत्ते को चढ़ा गुस्सा, सिखाया सबक, फिर खाने को हुआ मजबूर, देखें वीडियो

इंसान से ज्यादा तो समझदार जानवर होते हैं और वे इंसानों से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं। अच्छे बुरे का उन्हें भी आभास होता है। उनकी हरकतों से कई बार इंसान को सबक भी मिलता है।

इंसान से ज्यादा तो समझदार जानवर होते हैं और वे इंसानों से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं। अच्छे बुरे का उन्हें भी आभास होता है। उनकी हरकतों से कई बार इंसान को सबक भी मिलता है। अब कुत्तों की ही बात की जाए तो वे काफी समझदार होते हैं। साथ ही वे अपनेपन के व्यवहार में भी आगे हैं। कुत्ते घर का सदस्य बन जाते हैं। साथ ही हर चीज की अहमियत भी समझते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ता भोजन की अहमियत को समझता है। मां का दिया खाना जब बेटा फेंकता है तो कुत्ते को गुस्सा आ जाता है। वह उस युवक को खाना उठाकर खाने के लिए मजबूर कर देता है।
अब इस मजेदार वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेटा और मां सोफे पर बैठे हैं और उनके बीच में एक कुत्ता भी बैठा है। मां और बेटा टेबल पर रखा खान प्लेट में लेकर खा रहे हैं। इसी बीच मां बेटे की प्लेट में हरी सब्जियों वाला सैलेड रख देती है। बेटे को ये पसंद नहीं आता तो बेटा गुस्से में उसे अपनी प्लेट से निकालकर टेबल पर रख देता है। ये देखते ही डॉगी को गुस्सा आ जाता है और वो पहले अपने पंजे से बेटे के हाथ पकड़ता है फिर बेटे के सिर पर मारने लगता है।

इसका यही अर्थ है कि कुत्ता भी समझता है कि खाने की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और खाना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, उसका अपमान नहीं करना चाहिए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर goldensfriend नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तीन दिन के भीतर की इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।