Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

उत्तराखंड में मानसून की हो चुकी है एंट्री, झमाझम बारिश का दौर शुरू, देहरादून और बागेश्वर में ओरेंज तो कहीं येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसके साथ ही देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में पहुंच गया। साथ ही मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, आजमगढ़, बरेली, देहरादून, मंडी से होकर गुजर रही है। दो से तीन दिन में उत्तराखंड के शेष भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल आज 30 जून की दोपहर से देहरादून सहित कई क्षेत्र में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह पूरी रात भर चलता रहा। आज एक जुलाई को भी रुक रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक जुलाई 2025 से लेकर सात जुलाई 2026 तक राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन और बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पर्वतीय और मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। गढ़वाल क्षेत्र में अगले एक दो दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सलियस की गिरावट संभव है। इसके बाद तीन से चार दिन में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
आज एक जुलाई को देहरादून, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। शेष जिलों में येलो अलर्ट है। दो जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, तीन जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में ओरेंज व शेष जिलों में येलो अलर्ट है। चार और पांच जुलाई के लिए मौसम विभाग ने राज्यभर के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना है कि सात जुलाई तक कहीं कहीं बारिश के गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे और आकाशीय बिजली भी चमकेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज बुधवार एक जुलाई की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। दो जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 30, 31, 31, 32, 29, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 25, 26, 26, 26, 24, 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।