Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 11, 2026

नाबालिग बेटी कार लेकर निकली घर से, परिजनों ने सिखाया पाठ, पुलिस को किया सूचित, माफी मांगने पर छोड़ा

एक नाबालिग लड़की घरवालों से छिपकर कार लेकर निकल पड़ी। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और लड़की को पकड़ लिया।

एक नाबालिग लड़की घरवालों से छिपकर कार लेकर निकल पड़ी। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और लड़की को पकड़ लिया। उसे नियम कानून समझाए गए। लड़की ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। इस पर पुलिस ने हिदायत देकर उसे छोड़ दिया। लड़की जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी है।
मामला उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की नाबालिग बेटी अचानक घर से कार लेकर निकल पड़ी। इसका पता चलते ही स्‍वजनों में हड़कंप मच गया। ऐसे में पिता ने जिम्‍मेदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। बरा चौकी पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए कार रोक ली। गलती का अहसास होने पर किशोरी ने सॉरी बोला तो पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। साथ ही कार को चालक के सुपुर्द कर दिया। वहीं पिता की सक्रियता की हर कोई सराहना कर रहा है।
अक्सर देखा जाता है कि नाबालिग ट्रैफिक नियम को तोड़ते हैं और पकड़े जाने पर अभिभावक सिफारिश करते हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश ने घर से चचेरी बहनों के साथ कार लेकर किच्छा जा रही 15 वर्षीय पुत्री को नियमों का पाठ पढ़ाने के मकसद से पुलिस को इसकी सूचना दे दी। उन्होंने पुलभट्टा और बरा चौकी पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि नाबालिग बेटी कार लेकर निकली है। सूचना पर बरा चौकी पुलिस ने बताए गए नंबर की कार रोक ली।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *