Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

शादी के चार माह बाद ही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पता नहीं चल पाई वजह

बागेश्वर जिले में उडियार गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि इसी साल एक मई को उसका विवाह हुआ था।

बागेश्वर जिले में उडियार गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि इसी साल एक मई को उसका विवाह हुआ था। पति पूना में नौकरी करता है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
रीमा क्षेत्र की पुलिस को गत रात महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। उडियार गांव निवासी 22 साल की दीपा खाती पत्नी पंकज खाती ने मंगलवार की शाम अपने की घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक मृतका का पति पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। इसी साल एक मई को उनका विवाह हुआ है। मृतका का मायका रीमा क्वीटी में है। उन्हें सूचना दे दी है। मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है, अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।