Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

आठ साल बड़ी प्रेमिका संग प्रेम कहानी का आठ माह में हुआ अंत, पहले रहे साथ, फिर कुत्ते की चेन से गला घोंटकर कर दी हत्या

आठ माह तक की प्रेम कहानी परवान चढ़ी। आठ साल बड़ी प्रेमिका के साथ प्रेमी एक मकान में रहा। फिर प्रेमी ने कुत्ते की चेन से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके साथ ही प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।

आठ माह तक की प्रेम कहानी परवान चढ़ी। आठ साल बड़ी प्रेमिका के साथ प्रेमी एक मकान में रहा। फिर प्रेमी ने कुत्ते की चेन से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके साथ ही प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। हत्या के बाद प्रेमी फरार नहीं हुआ और उसने पुलिस थाने में जाकर खुद हत्या की जानकारी दी।
घटना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। बताया गया है कि ग्राम पुरबालियान मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी सुमित (24 वर्ष) पुत्र यशपाल सिंह अपनी प्रेमिका सोनिया (32 वर्ष) पुत्री वीरसेन निवासी ग्राम व थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के साथ देहरादून के प्रेमनगर में विंग नंबर 7 में सितंबर 2021 को किराए के मकान में रहने आया था। सुमित जीएमएस रोड स्थित एक होटल में नौकरी करता है, जबकि सोनिया घर पर ही कराटे क्लास चलाती थी।
बताया गया कि पिछले कई दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी कारण सुमित ने सोनिया की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंचकर हत्या के बारे में पुलिस को बताया। पहले उसने अपनी प्रेमिका के चेहरे पर वार किए। बाद में कुत्ते की चेन से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चेन भी बरामद कर ली है। घटना सोमवार की दोपहर की है। हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतका सोनिया के भाई जितेंद्र निवासी ग्राम फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।