बच्चे के जन्म की खुशियां मातम में बदली, नहर में गिरी कार, बच्चे सहित चार लोगों की मौत
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे के जन्म की खुशियां मातम में बदल गई। बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। हादसा बुधवार की सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुआ। इस हादसे में बच्चे समेत चार की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । तीन लोग घायल हैं। बच्चे को जन्म देने वाली महिला की जहां जान बच गई। उसके पति की भी मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पुलिस के अनुसार किच्छा के बरा निवासी एक महिला को चार दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर एसटीएच लाया गया था। जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। बुधवार सुबह सात बजे अस्पताल से जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद परिवार कार से दोनों को लेकर वन विभाग के बगल से जा रही नहर के रास्ते किच्छा जा रहा था। मोड़ पर चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे नहर में जाकर पलट गई।(खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला पाया। पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवारों को बाहर निकाला। इस हादसे में नवजात, उसके पिता, नानी और ताऊ की मौत हो गई। जबकि मां, चालक समेत तीन घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



