Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

होटल में मारा छापा, कमरों में छह जोड़े मिले, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने एक होटल में छापेमारी कर तीन जोड़े समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीम प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने एक होटल में छापेमारी कर तीन जोड़े समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीम प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने होटल स्वामी के पास से 17 विभिन्न लोगों के आधार कार्ड के साथ छापेमारी में होटल के कमरों से आपत्तिजनक वस्तुओं की भी बरामदगी होने की बात कही। शुक्रवार की सुबह करीब 11 हबजे होटल में छापेमारी करने पहुंची टीम देर शाम करीब 8 बजे तक कार्रवाई में जुटी रही। इसकी वजह से नगर में चारों तरफ चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। गली मोहल्लों से लेकर चौराहों तक हर किसी व्यक्ति के जुबान पर होटल में की गई छापेमारी की कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बनी रही।
शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे उधमसिंह नगर के सितारगंज स्थित होटल झुनझुन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। वही शहर के बीचो-बीच घनी आबादी में बसे होटल में छापेमारी की कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप सा मच गया। टीम ने होटल में प्रवेश करते होटल में आने जाने वालों की उपस्थिति व जानकारी दर्ज करने वाले रजिस्टर की जांच की। कमरों की तलाशी लेने पर टीम को होटल के कमरों में से पुलभट्टा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर अलीनगर ग्राम निवासी फैजल खान नानकमत्ता थाना क्षेत्र ग्राम बरकीडांडी निवासी अंकित राणा व गाढ़ी पट्टी ग्राम निवासी पंकज राणा तीन युवतियों के साथ मिले।
टीम प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि होटल के रजिस्टर की जांच किए जाने पर अप्रैल महीने से अब तक एक भी एंट्री की हुई नहीं प्राप्त हुई। जिस पर टीम प्रभारी ने रजिस्टर को जप्त कर होटल स्वामी कृष्ण कुमार व उषा अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। टीम प्रभारी आर्य ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक वस्तु मिलने के साथ ही 17 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। जिन्हें जब कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।