Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अभी और सताएगी गर्मी, जारी किया अलर्ट, यदि इन क्षेत्र में रहते हों तो साथ रखें फावड़ाः मौसम विभाग

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने तो 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने तो 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान जंगलों में आग की घटनाओं के बढ़ने की संभावना के साथ ही पर्वतों में हिमस्खलन की घटनाओं की भी संभावना जताई गई है।
ये रहेगी तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 30 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले चार से पांच दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। गढ़वाल क्षेत्र के अनेक स्थानों पर सामान्य से सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। वहीं, इस अवधि में कुमाऊं क्षेत्र में तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जारी किया अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 27 से 30 मार्च तक राज्य में यलो अलर्ट जारी है। पर्वतीय क्षेत्र में वनाग्नि की शुरुआत और प्रसार का अंदेशा है। इससे साथ ही फसल, सब्जियों पर उष्मागत तनाव की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तेजी से बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की संभावना है।
ये करें सुरक्षात्मक उपाय
जंगलों को आग से बचाने के लिए अग्नि रक्षा पट्टी स्थापित करने तथा जंगलों में ईंधन भार को सीमित करने की मौसम विभाग ने सलाह दी है। साथ ही कहा गया है कि जब भी कोई हिमस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में जाए तो वहां हिमस्खलन बीकन, फावड़ा, प्रोब और प्राथमिक उपचार की किट आवश्यक रूप से साथ ले जाए। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को उष्मागत तनाव से बचाने के लिए नियमित रूप से सिंचाई की जाए। साथ ही राज्य सरकार को सलाह दी गई है कि संबंधित विभागों को आवश्यक निवारक उपाय करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।