Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

प्रधानाध्यापक ही छात्राओं से करता रहा छेड़छाड़, कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, अब किया निलंबित

जब शिक्षक ही हैवान हो जाए तो इससे बदतर स्थिति क्या होगी। जिस गुरु के ऊपर देश का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, उसी पर बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप लगे। यही नहीं, उससे परेशान होकर एक छात्रा ने नाम कटा दिया था। वहीं, बाद में भी कई छात्राओं ने स्कूल से नाम कटवा दिया था। कुछ बच्चों ने शिक्षिका से इसकी शिकायत की। तब जाकर मामला खुला। जांच की गई तो आरोप सही निकले। ऐसे में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना देहरादून में कालसी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा की है। वहां प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। उप शिक्षाधिकारी कालसी की जांच रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) देहरादून आरएस रावत ने प्रधानाध्यापक चतर सिंह चौहान को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिकायत करने वाली तीन छात्राओं ने शिक्षिका को बताया था कि प्रधानाध्यापक लगभग आधा दर्जन छात्राओं के साथ लंबे समय से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता आ रहा है। इसके चलते कक्षा सात की एक छात्रा ने पहले स्कूल से नाम कटा लिया था। अन्य छह छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापक के उत्पीड़न से तंग आकर स्कूल से अपना नाम कटवा लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली तो इसकी जांच उप शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली को सौंपी। उन्होंने आरोपी प्रधानाध्यापक, महिला शिक्षिका व वहां पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ की। उन्होंने विद्यालय से नाम कटवा कर जाने वाली छात्राओं के बारे में भी जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि नाम कटवाने वाली छात्राओं ने क्षेत्र के ही एक अन्य विद्यालय में प्रवेश लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उप शिक्षाधिकारी जदली ने जांच में आरोप सही पाए। इस पर विस्तृत रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबन की अवधि में उप शिक्षा अधिकारी चकराता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।