Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक की खुशी, नीरज नाम वालों की खुली लॉटरी, आइडी दिखाकर 501 रुपये का मिला मुफ्त पेट्रोल

ओलंपिक में नीरज चौपड़ा के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी पेट्रोल पंप स्वामी की इस कदर हुई कि उन्होंने अजीबोगरीब घोषणा कर दी।

ओलंपिक में नीरज चौपड़ा के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी पेट्रोल पंप स्वामी की इस कदर हुई कि उन्होंने अजीबोगरीब घोषणा कर दी। इससे नीरज नाम के हर व्यक्ति के वाहन में पंप में 501 रुपये का पेट्रोल फ्री दिया गया। इसके लिए वाहन स्वामी को अपनी नीरज नाम से आइडी दिखानी थी। हालांकि, यह ऑफर सोमवार शाम तक ही वैध थी।
ये मामला गुजरात के भरूच का है। यहां नीरज नाम के लोगों के लिए एक स्थानीय पेट्रोल पंप ने खास ऑफर दिया है। पेट्रोल पंप के मालिक ने हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक का जश्न मनाने के लिए नीरज नाम के लोगों को 501 रुपये का मुफ्त पेट्रोल देने की घोषणा की थी। नेतरंग शहर में एसपी पेट्रोलियम के मालिक अयूब पठान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सभी “नीरज” नाम के लोगों को 501 रुपये का मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा, जो वैध पहचान आईडी पेश करने के बाद पेट्रोल ले सकते हैं।
अयूब पठान ने कहा कि इस ऑफर के जरिए वह उस एथलीट की जीत की खुशी मनाना चाहते हैं, जिसने भारत का नाम रोशन किया। टोक्यो खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मान देने के लिए हमने रविवार को इस दो दिवसीय योजना की शुरुआत किया था। पठान ने कहा कि 30 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है।
योजना के एक लाभार्थी ने कहा कि पहले मुझे लगा कि यह एक फर्जी है, लेकिन पंप पर पहुंचने पर पता चला कि यह वास्तव में सच है। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को ओलंपिक खेलों में ट्रैक और फील्ड में अपना भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने कुल सात पदकों के साथ ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *