Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

शादी की खुशियां मातम में बदली, सात फेरे के बाद अचानक दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा, कुछ ही देर में हुई मौत

शादी समारोह की खुशियां अचनाक मातम में बदल गई, जब दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के बाद अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था और इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। घटना उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की है। बारात हल्द्वानी से आयी थी। युवती तीन बहनो में सबसे बड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी एक दुल्हन का विवाह समारोह चल रहा था। हल्द्वानी के समीर उपाध्याय बरात के साथ शिव मंदिर बारातघर पहुंचे। इसके बाद विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयीं। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हुए। सात फेरे होने के बाद अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आनन-फानन में दूल्हे को स्थानीय एसएस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया। हायर सेंटर जाते वक्‍त रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।