Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

कच्चे तेल के दामों में गिरावट पर सरकार की नियत खराब, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गोता खा रही हैं, लेकिन सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में जनता को कोई राहत देने की बजाय उससे होने वाली बजट को भी हड़प रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अहमदाबाद में आज से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक व एआईसीसी महाधिवेशन के लिए रवाना होने से पहले एक बयान में धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का यह सिलसिला पिछले लंबे समय से किया हुआ है। अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम होती जा रही हैं, तब सरकार ने बाजार में पेट्रोल डीजल सस्ता कर जनता को राहत देने की बजाय एक्साइज बड़ा कर उस लाभ को अपने खाते में डाल दिया है। साथ ही सलाना 36000 करोड़ कमाई का रास्ता अख्तियार किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि इसके साथ ही मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस की कीमतें 50 रुपये बड़ा कर महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल और रसोई गैस कीमतों पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।