Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रही सरकार, कांवड़ यात्रा में भी होली और ईद की तरह मुंह की खाएगीः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रा रूट के दुकानदारों को नाम की पट्टिका, लाइसेंस और पहचान पत्र की अब अनिवार्यता संबंधी आदेश पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह आदेश देश के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है। क्योंकि पिछले वर्ष उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से इसी प्रकार के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी सरकार को फटकार लगाई थी। सात ही उस आदेश पर रोक लगाई गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि देश में और भाजपा शासित प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी जन सरोकारों पर कोई कार्य नहीं कर पा रही है। बेरोजगारी से लेकर महंगाई और ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए समय समय पर भाजपा सरकारों यही हथकंडा अपनाती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देश की जनता इनके इस धार्मिक ध्रुवीकरण के इस हथकंडे को समझ चुकी है। इस बार होली और ईद उल फितर एक साथ पढ़ने पर पूरे देश में धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश सत्ताधारी दल ने की। वहीं, पूरे देश की हिन्दू और मुस्लिम जनता ने प्रेम पूर्वक आपस में समझदारी दिखाते हुए प्रेमपूर्वक होली और ईद उल फितर मना कर भाजपा के अरमानों पर पानी फेरा। उसी प्रकार इस बार भी पारंपरिक तरीके से कांवड़ यात्रा निर्विघ्न पूर्ण होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि पूरे कांवड़ यात्रा रूट पर मुस्लिम इलाकों में कांवड़ यात्रा का हर साल की तरह स्वागत सत्कार होगा। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा रूट की जनता से भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने का आह्वान किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।