Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

सात साल की दोस्ती, शादी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म, नौकरी लगी तो कर लिया किनारा

पहले दोस्ती, फिर प्यार। शादी के नाम पर दुष्कर्म। सात साल तक यही कुछ चलता रहा। इस बीच प्रेमी की नौकरी लगी तो उसने प्रेमिका से दूरी बनानी शुरू कर दी।

पहले दोस्ती, फिर प्यार। शादी के नाम पर दुष्कर्म। सात साल तक यही कुछ चलता रहा। इस बीच प्रेमी की नौकरी लगी तो उसने प्रेमिका से दूरी बनानी शुरू कर दी। सात साल की दोस्ती का परिणाम ये निकला कि यूवती ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उस पर कई साल से दुष्कर्म का आरोप भी लगाया।
मामला देहरादून का है। पटेलनगर कोतवाली में इस संबंध में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वर्ष 2013 में वह बीएड कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नेहरू कॉलोनी में रहने वाले अनूप से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला बढ़ने पर अनूप ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।
इसके बाद युवती ने उसे घर के लोगों से भी मिलाया। युवती के मुताबिक 24 फरवरी 2014 को युवती वह सहेली की शादी में गई तो वहां अनूप भी पहुंच गया। उसे रात को घुमाने के बहाने देहरादून के प्रिंस चौक स्थित एक होटल में ले गया। जल्दी की शादी करने के नाम पर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह अक्सर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।
आरोप है कि पांच अगस्त 2014 को वह कोचिंग के लिए दिल्ली चली गई। वहां भी अनूप पहुंच गया और उसने दुष्कर्म किया। 11 सितंबर 2019 को वह वापस देहरादन आ गई। सब कुछ ठीक चल रहा था कि जून 2020 में अनूप की नौकरी कोर्ट में बतौर क्लर्क लग गई। इसके बाद उसने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। यही नहीं, 14 जनवरी 2021 को उसने युवती का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती का कहना है कि अनूप अब किसी और से शादी करने जा रहा है। इस कारण वह तनाव में है।