Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

युवा कांग्रेस के यंग इंडिया बोल के पांचवें संस्करण को उत्तराखंड में किया लॉंच

भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने प्रमुख कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल के पांचवें संस्करण का नौ दिसंबर को लॉंच किया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की ओर से लॉंच किए गए इस कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने देश के सामने खड़ी दो गंभीर समस्याओं बेरोज़गारी में चौंकाने वाली वृद्धि और भारत के युवाओं को बर्बाद कर रही बेकाबू ड्रग तस्करी पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी और इस समस्या से लड़ने का संकल्प लिया था। आज उत्तराखंड में भी इस कार्यक्रम को लॉंच किया गया। साथ ही देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता के जरिये इसकी जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यंग इंडिया के बोल के तहत आयोजित इस प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन देवेश उनियाल ने इन दोनों समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बेरोज़गारी और नशे के प्रसार की यह दोहरी समस्या समाज को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। ये समस्या देश के युवाओं पर बुरा असर डाल रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दो करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए भाजपा ने केवल चुनावी जुमलों और सतही उपायों का सहारा लिया है। लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए ‘रोज़गार मेला’ का जुमला दिया, लेकिन उससे हासिल क्या हुआ, ये आज तक पता नहीं चला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

युवा कांग्रेस ने युवाओं की इन चिंताओं को उजागर करने के लिए यंग इंडिया के बोल के पांचवें संस्करण की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों, पेशेवरों, जमीनी कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक उत्साही युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अपनी आवाज़ उठाएं और इस गैर जिम्मेदार सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने यंग इंडिया के बोल की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए with iyc app के माध्यम से आवेदन की बात की। प्रदेश महामंत्री स्वाति नेगी ने भी बढ़ती बेरोजगारी और नशे के खिलाफ अपनी बात रखी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यंग इंडिया के बोल का यह संस्करण भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम “नौकरी दो, नशा नहीं” के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को इन दोनों समस्याओं पर वीडियो भेजने की को कहा गया है। इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें एक अनोखा अवसर मिलेगा कि वे भारतीय युवा कांग्रेस के राज्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता बन सकें। साथ ही वे विभिन्न मीडिया मंचों पर पार्टी के विचारों को व्यक्त करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लॉन्च के दौरान मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री (संगठन) प्रियांश छाबड़ा, महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप बत्रा मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।