Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भविष्य जानने के लिए महिला ज्योतिष को बुलाया होटल में, दे गया भविष्य की टेंशन, दुष्कर्म की हुई शिकार

टैरोकार्ड से भविष्य बताने वाली महिला ज्योतिष से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि भविष्य जानने के लिए एक कारोबारी ने उसे हरिद्वार स्थित एक होटल में बुलाया। इस दौरान उसने महिला ज्योतिषाचार्य से दुष्कर्म किया।

टैरोकार्ड से भविष्य बताने वाली महिला ज्योतिष से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि भविष्य जानने के लिए एक कारोबारी ने उसे हरिद्वार स्थित एक होटल में बुलाया। इस दौरान उसने महिला ज्योतिषाचार्य से दुष्कर्म किया। महिला से आरोपी की मुलाकात एक संत ने कराई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मुंबई निवासी महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि वह टैरोकार्ड रीडर है। टैरोकार्ड रीडर महिला कई टीवी चैनलों पर भविष्य बताने, गृह क्लेश खत्म करने और जादू टोना से निजात दिलाने के उपाय बताती है। महिला के पति मुंबई में एक कलाकार के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। महिला हरिद्वार में एक बड़ी धार्मिक संस्था की सदस्य भी बताई गई है। महिला का आरोप है कि फरीदाबाद निवासी आरोपित बिजनेसमैन आदेश यादव से उसकी पहचान एक संत ने कराई थी।
आरोप है कि बिजनेसमैन आदेश यादव ने अपने कारोबार के संबंध में भविष्य जानने के बहाने में जान पहचान बढ़ाई और उसे हरिद्वार के एक होटल में ले आया। होटल में कारोबारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसने कई जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।