Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

जयानन्द भारती की जयंती पर लगने वाला मेला राजकीय मेला घोषित

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता संग्रामआन्दोलन में कर्मवीर जयानन्द भारती के योगदान को याद करते उनकी जयंती पर हर साल लगने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता संग्रामआन्दोलन में कर्मवीर जयानन्द भारती के योगदान को याद करते उनकी जयंती पर हर साल लगने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया। पौड़ी जिले के विकासखंड बीरोंखाल स्थित पंचपुरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानन्द भारती की 141 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में उन्होंने ये घोषणा की।
सतपाल महाराज ने साबली पंचपुरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराखंड रत्न जयानन्द भारती की 141 वीं जयंती पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का उद्घाटन करते हुए एक ओर जहां इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले विकास कार्यों के विषय में भी जनता को विस्तार से जानकारी दी।
महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानन्द भारती सामाजिक चेतना के सजग प्रहरी होने के साथ-साथ डोला-पालकी आन्दोलन के भी अग्रदूत थे। इस आन्दोलन का मकसद शिल्पकारों के दूल्हा-दुल्हनों को डोला-पालकी में बैठने के अधिकार बहाल कराना था। इसके लिए श्री भारती जी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया था जिसका निर्णय 20 वर्षों बाद शिल्पकारों के पक्ष में हुआ। इसलिए पंचपुरी हमारे लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं स्थानीय विधायक महाराज ने कहा कि उत्तराखंड रत्न जयानन्द भारती स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकम हेली के पौड़ी दौरे के समय उन्हें काले झंडे दिखाते हुए मैलकम हेली वापस जाओ के नारे भी लगाये थे। ब्रिटिश सरकार के विरोध में भाषण देने और नारे लगाने के विरोध में पुणे गिरफ्तार कर कारावास में डाल दिया गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक फिल्म का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही आगामी वर्षों में इस मेले को भूत रूप में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्व बन्धु भास्कर की ओर से सम्पादित स्व. शांति प्रकाश प्रेम प्रभाकर की अप्रकाशित पुस्तक का भी महाराज ने विमोचन। इस अवसर पर आर्य समाज सावली, पंचपुरी के प्रधान श्री गंगा प्रसाद सौम्या, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, पोखरा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य एवं पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे।