Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हैवानियत की हदः पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, दुखी भाई ने नहर में छलांग लगाकर दे दी जान

हैवानियत की हद का एक मामला सामने आया है। हैवान कोई नहीं एक पिता ही निकला। एक पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बेटी ने ही महिला रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी तो इसका ऑडिया वायरल होने लगा।

हैवानियत की हद का एक मामला सामने आया है। हैवान कोई नहीं एक पिता ही निकला। एक पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बेटी ने ही महिला रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी तो इसका ऑडिया वायरल होने लगा। इस ऑडियो को पीड़िता के भाई ने सुना तो वह इससे इतना दुखी हुआ कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना राजस्थान के जालौर जिले की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो का पता जब लड़की के भाई को चला तो उसने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है।
ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है। लड़की यह कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है। लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है। जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।