अभयमठ महिला मंडल की कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, सबका सहयोगी बनने का दोहराया संकल्प
देहरादून में श्री अभयमठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक में महिला मंडल की नई कार्यकारिणी ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर सबका सहयोगी बनने का संकल्प दोहराया गया।
देहरादून में श्री अभयमठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक में महिला मंडल की नई कार्यकारिणी ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर सबका सहयोगी बनने का संकल्प दोहराया गया। अभयमठ महिला मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष रीना मेहन्दीरत्ता, महामंत्री प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश गोयल ने कार्यभार ग्रहण किया। संरक्षक विनय गोयल ने कहा कि हमें किसी भी सामाजिक एवं धार्मिक संस्था का प्रतिद्वंद्वी न बनकर सबका सहयोगी बनना है। धर्मस्थलों को सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना का केंद्र बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष रीना मेहन्दीरत्ता ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को हरेला पूजन पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके पश्चात सावन माह के सोमवारों पर शंकरेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 26 जुलाई श्रावण मास की शिवरात्रि पर भी विशेष श्रृंगार, चार पहर पूजन और रात्रि 12 बजे महादेव जी की भस्मी आरती आयोजित की जाएगी। 31जुलाई को हरियाली तीज पर मेहंदी, नृत्य एवं श्रावण की महारानी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तथा शंकरेश्वर महादेव को प्रतिदिन अभिषेक के पश्चात 1100 बेलपत्र अर्पित करने का निश्चय किया गया है। इस अवसर पर दिगम्बर राजेश पुरी जी महाराज, राकेश मित्तल, अनिल एवं महिला मडंल की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



