Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

10 मई की सुबह सात बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, अन्य तीन धाम के कपाट खुलने तिथि भी देखें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन और तीर्थ पुरोहितों, वेदपाठियों की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। पंचांग की गणना के बाद तय किया गया कि केदारनाथ धाम के कपाट आज से 62 दिन बाद अक्षय तृतीय के दिन यानी 10 मई दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद आगामी छह माह तक भोले बाबा की पूजा केदारनाथ धाम में ही होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा। हर साल महाशिवरात्रि के दिन कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कपाट खुलने की प्रक्रिया पांच मई से शुरू हो जाएगी। इस दिन भैरवनाथ जी की पूजा होगी और 6 मई को बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति डोली में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। सात मई को डोली रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी। 8 मई को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम के लिए गौरीकुंड पहुंचेगी। 9 मई को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी और 10 मई शुक्रवार प्रात: 7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय को बसंत पंचमी के दिन टिहरी के राज दरबार में राजपुरोहित राजा की कुंडली में ग्रह-दशा की गणना करते हुए तय की गई थी। इसके तहत इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय का दिन खोले जाते हैं। इसके अलावा सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई 2024 को खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद किए जाने की तिथि 10 अक्टूबर 2024 तय की गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।