Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ की मौजूदा कार्यकारिणी की भंग, चुनाव कराने के दिए निर्देश

डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ की मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने यह कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव को दिशा निर्देश जारी किए हैं। चुनाव के लिए संयुक्त निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ एके सिंह को पर्यवेक्षक/नोडल अधिकारी बनाया गया है।
महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे गए पत्र में डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ की समस्त कार्यकारणी को भंग किये जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही नए चुनाव कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके मुताबिक 26 जनवरी 2021 तक फार्मासिस्टों को जनपदवार सदस्यता फार्म भरावाने, उन्हें पहचान पत्र निर्गत करने को कहा गया है।
इसकी सूची 30 जनवरी 21 तक नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी। कुम्भ मेला ड्यूटी में तैनात फार्मासिस्ट हरिद्वार जनपद से ही सदस्यता लेंगे। चुनाव की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। इस कार्य मे सहायक निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. तुहिन कुमार नोडल अधिकारी का सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *