Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 26, 2026

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को आवंटित भूमि को खुर्दबुर्द करने मे लगी धामी सरकार, यूनिवर्सिटी का नहीं है नामोनिशानः डॉ हरक सिंह रावत

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार देहरादून के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी। इस पर लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में हुआ था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सात वर्ष बीतने के बाद यूनिवर्सिटी के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। उल्टे यूनिवर्सिटी के नाम आवंटित भूमि को टिहरी बांध विस्थापितों के नाम पर खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को ही गिरा दिया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के रूप में लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपनी ही सरकार के शासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए दर्शा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। वे किसी भी काम का श्रेय दूसरे नेता को नहीं देना चाहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार रानीपोखरी में कार्रवाई की जा रही है, उससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री की घोषणा और शिलान्यास से भी जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ जायेगा। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के राष्ट्रीय नेता चुनावों के समय जुमलेबाजी करते हैं, उसी प्रकार लोकसभा चुनाव के समय जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी लॉ यूनिवर्सिटी बनाने का झूठा नाटक मात्र किया था। आज स्थानीय जनता को इसके लिए आन्दोलन करना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि इस आन्दोलन में स्थानीय जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रधान संगठन के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता की जायज मांग को लेकर चलाये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस प्रकार उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया, तथा आंदोलन में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस आम जनता के साथ खडी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर उसी स्थान पर लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण सुनिश्चित किया जायेगा। जनता की यह लडाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि शिक्षा का क्या महत्व है। डॉ. हरक सिह रावत ने यह भी कहा कि धामी सरकार ने न केवल स्थानीय जनता के साथ धोखा किया है, अपितु विस्थापित परिवारों के साथ भी धोखा किया है। उनकी स्थिति त्रिशंकु की तरह कर दी है। इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चौहान, गुल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *