Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 27, 2026

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूँज’ का वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से आज राजपुर रोड स्थित प्रदेश के कांग्रेस भवन में “छात्रों की गूँज” विषय पर वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पेपर लीक, युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुत विचारों और वीडियो प्रेजेंटेशन को कांग्रेसजनों, छात्र साथियों एवं आम नागरिकों ने देखा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी तथा शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन गंभीर विषयों पर जनजागरण और जनदबाव बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं, छात्रों और बेरोज़गारों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को जन-जन तक पहुँचाना तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रियाओं की अनियमितताओं के खिलाफ जनमत तैयार करना है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने आगे कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार, पारदर्शी भर्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग कर रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर जवाबदेही तय करनी होगी। कांग्रेस युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुमित्तर भुल्लर, अमरजीत सिंह, सुनील जयसवाल, जगदीश धीमीन, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हिमांशु, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी राणा, विनीत भट्ट बंटू, रोबिन त्यागी, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, गीताराम जायसवाल, संजय उनियाल, गगन छाजर, अनूप कपूर, आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।