वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिड़िया चिड़िया कहलायेगाः राजू बिष्टा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व असम दार्जलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हम एक विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व असम दार्जलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हम एक विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब वह दिन दूर नही, जब भारत फिर से सोने की चिड़िया चिड़िया कहलायेगा और विश्व गुरु बनेगा।देहरादून के पटेल नगर में आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में राजू बिष्टा ने कहा उत्तराखंड के युवाओं में बहुत क्षमता है ओर उसी क्षमता के बलबूते उत्तराखंड में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने कहा इस पार्टी में जो लोग मेहनत से काम करते, उन्हें एक दिन अवश्य सफलता मिलती है। यह सब भाजपा में ही हो सकता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया आज भारत को मान और सम्मान के साथ देखती है।
राजू बिष्टा ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोने की चिड़िया व विश्व गुरु बनेगा। भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा के विचारधारा को पहुंचाने के लिए न सिर्फ हर गाँव हर घर जाएंगे, बल्कि उनसे संवाद कर उन्हें माइक्रो डोनेशन अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए 5 रुपये से 1000 रुपये तक दान के रूप में लेंगे। इसकी सफलता के लिए प्रदेश के सभी जिला और मंडलों में माइक्रो डोनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।
राजू बिष्टा ने कहा कि हम युवा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा से हर युवाओं को जोड़ने और उसे मजबूत बनाने के लिये हमें अपने आस पास, कॉलेज, मंडल, शक्ति केंद्र बूथों पर युवाओं को प्रोत्साहित करें।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने उत्तराखंड का मिथक तोड़ने का काम किया है। फिर से प्रदेश भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस सूक्ष्म दान अभियान को निचले स्तर तक ले जाएगा। कुंदन लटवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करती है। न कि किसी विशेष परिवार से। आज लाखों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजपा पार्टी को अपना परिवार मानते हैं। इसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने माइक्रो डोनेशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में इसका महत्व है। साथ ही पार्टी को आगे बढ़ाने व चलाने के लिए भी यह आवश्यक है। उन्होंने कहा माइक्रो डोनेशन धन संग्रह करने का माध्यम नही है, बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो को जनभावनाओं से जोड़ना है।
नेहा जोशी ने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम संगठन आधारित पार्टी हैं। जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का आह्वान किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और माइक्रो डोनेशन के संयोजक सौरभ थपलियाल ने कहा माइक्रो डोनेशन के माध्यम से हमने ज्यादा से ज्यादा लोगो को अपनी पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं, जो आम आदमी की चिंता करती है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी के निरंतर चलने वाले कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं। तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है वह पीछा ही करते रह जाते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, विपुल मंदोली, सागर गोयल प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, सुधीर जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, संजीव चौहान, अंशुल चावला आशीष रावत और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



