Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

11 मार्च को शिवरात्रि के दिन तय होगी केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने की तिथि, जानिए अन्य धाम के कपाट कब खुलेंगे

उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय की जायेगी।


उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय की जायेगी। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि स यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम तिथि तय करने के लिए 11 मार्च को प्रात: 9 बजे से समारोह शुरू हो जायेगा। इसी दिन श्री केदारनाथ जी की चल विग्रह पंचमुखी डोली के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो जायेगा।
इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह देवस्थानम बोर्ड के वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, हर्ष जमलोकी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी सहित पंचगाई आचार्यगण, हक हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित तथा जन प्रतिनिधि श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।
उन्होंने ये भी बताया कि कार्यक्रम में कोरोना बचाव मानको का पालन होगा तथा सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जायेगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रावर्ष 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 मिनट तथा श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 14 मई को खुल रहे हैं।