Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

जमीन विवाद में दंपती ने कुल्हाड़ी के वार से कर दी युवक की हत्या, चौकी पहुंचकर बोले- शव उठा लो

जमीनी विवाद को लेकर एक दंपती ने युवा किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों पुलिस चौकी पहुंचे और हत्यारोपियों ने खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जमीनी विवाद को लेकर एक दंपती ने युवा किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों पुलिस चौकी पहुंचे और हत्यारोपियों ने खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम हत्या करके आए हैं। शव को उठवा लो। दंपती के मुंह से ऐसे शब्दों को सुनकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन शव को बरामद कर लिया गया।
हत्या की घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र की है। वहीं, दंपती उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के निवासी हैं। उनका जमीनी विवाद अपने गांव के युवा किसान से चल रहा था। उसकी हत्या उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में की गई। खटीमा और पीलीभीत की सीमाएं एक दूसरे से मिलती हैं।
खटीमा पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी कुलवंत सिंह और पड़ोसी जसवीर सिंह के बीच दो वर्ष से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कई बार मझोला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। विवाद सुलझ नहीं सका। वहीं दोनों पक्ष में रंजिश बढ़ती चली गई। मंगलवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने सामने आए थे। इसपर कुलवंत गांव से चला गया।
मंगलवार रात करीब आठ बजे जसवीर सिंह को पता चला कि कुलवंत मझोला से आगे खटीमा थाना क्षेत्र के जंगल में खकरा नाले के पास शराब बना रहा है। जसवीर सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर वहां पहुंचे। उन्होंने कुलवंत सिंह को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। इसके बाद पति-पत्नी मझोला पुलिस चौकी पहुंच गए। बताया कि कुल्हाड़ी से प्रहार कर कुलवंत की हत्या कर दी है। इस मामले की जांच खटीमा और पीलीभीत जिले में न्यूरिया पुलिस दोनों ही कर रही हैं। दोनों ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।