Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता, पर्दे से बाहर कर दिए कई राज

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए हैं। भारतीय टीम के चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण वह विवाद में घिर गए। उन्होंने कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठा दिए। बीसीसीआइ ने हाल में चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चेतन शर्मा को जी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया है। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी टीम से बाहर हैं और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहं की लड़ाई थी। इस बारे में जब शर्मा से संपर्क किया तो वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। पता चला है कि बीसीसीआइ इस मामले पर गौर कर रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुबंध से जुड़े होते हैं और उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चेतन शर्मा पर जल्द हो सकता है फैसला
बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह चेतन के भविष्य को लेकर फैसला करेंगे। प्रश्न यह उठता है कि क्या टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या या वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यह जानते हुए कि चेतन आंतरिक चर्चाओं का खुलासा कर सकते हैं, उनके साथ चयन बैठक में बैठना चाहेंगे।