Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्य सचिव, स्थानीय उत्पादों के स्टाल का किया निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

जनपद पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विपणन के संबंध में जानकारी ली। विभिन्न विभागों जिला उद्योग केंद्र, आईएलएसपी, दीन दयाल-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद स्तरीय फेडरेशन सरस पिथौरागढ़ के विभागीय स्टाल लगाये गये थे।

इन सभी स्टालों का मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने व उत्पादित सामग्री के बेहतर प्रचार प्रसार कर बाजार उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य सचिव को बुकें भेंट कर उनका स्वागत करते हुए जनपद अंतर्गत संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मुन्स्यारी का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी केके रोसो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश
जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश मुख्य सचिव डा. एसएस सन्धु ने विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जनपद के विकास कार्यों से मुख्य सचिव को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने अवगत कराया की जिला अस्पताल में टोकन आधारित क्यूएमएस सिस्टम प्रारंभ किया गया है। साथ ही जिला अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों द्वारा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए फीडबैक ऐप संचालित किया है। इसके माध्यम से मरीजों का फीडबैक लिया जाएगा, जिससे मरीजों को होने वाली समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने में सहायता मिलेगी।

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन बेस अस्पताल को यथाशीघ्र तैयार कर संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आरटीपीसीआर लैब में उपकरणों के इंस्टॉलेशन व स्थापना के लिए डीपीआर के सापेक्ष धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जल संकट से संबंधित समस्याओं के बारे अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पानी की समस्या वृहद स्तर पर है। पानी की समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में विभागीय टैंकर अथवा अन्य साधनों से जलापूर्ति की जा रही है।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा वर्तमान में राजस्व विभाग, पंचायती राज, सेवायोजन, शहरी विकास के 33 से अधिक कार्य “अपणी सरकार “पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है, इस पोर्टल में ओर अधिक सुधार व बेहतर बनाने के लिए कहा । जिलाधिकारी ने विकास कार्यों के संबंध में अवगत कराया कि जनपद अंतर्गत थरकोट झील, वाहन पार्किंग जेल निर्माण कार्य, वर्षा जल संचय हेतु मनरेगा के माध्यम से वन क्षेत्रों में गड्ढे निर्माण कार्य गया। सौंदर्य करण की दिशा में जनपद अंतर्गत घंटाघर का निर्माण, बिर्थीफाल मुनस्यारी में गिलास ब्रिज, झंडा पार्क व शहीद स्मारक पार्क, थरकोट झील आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
मुख्य सचिव एसएस सिद्धू ने कहा हम सभी जनता के लिए हैं जनता के हित में हमें अधिक से अधिक कार्य करना होगा। जनता से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत पोल्ट्री फार्म, गाय पालन, भैंस पालन, टेलरिंग, जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, चक्की आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनता को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए ताकि पलायन का रास्ता न अपनाएं। जनता से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ तेजी से निस्तारित किया जाए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।