Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

भारत जोड़ो यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्रीः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गया है। भारत जोड़ो यात्रा को खोखल यात्रा बताने का उनका बयान उनकी बौखलाहट ही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा है उत्तराखंड में यह हालत केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ही नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम भाजपा के प्रवक्ताओं का भी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिन प्रतिदिन मिल रहे समर्थन और लोकप्रियता को देखकर सभी बौखला गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी जो चुनौती बनी हुई है, वह यह चुनौती है कि भारत की एकता और अखंडता कैसे बचाया जाए। देश को विकास से कैसे फिर से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अभी जो चुनाव हुए हैं, उनके नतीजे दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आएंगे। भाजपा को पता चलेगा कि उसकी जमीन खिसक गई है। जो देश की बुनियादी एकता को तोड़कर जो चुनौती भाजपा ने गाहे बगाहे डाली हैं, उससे देशवासियों का भाजपा से विश्वास हट गया है‌।